Incredible India को देखकर हैरान क्यों ?
Incredible India को देखकर हैरान क्यों ? आज सुबह जब रोड पर निकला तो उड़ते-उड़ते बचा | जी हाँ, मरते-मरते नहीं, उड़ते-उड़ते, क्योंकि कारें उड़ा देती हैं | हुआ यूँ की मैं रोड के किनारे वाकिंग कर रहा था | अब हमारे रोड की जियोग्राफी तो आपको पता ही है | क्योंकि जो रोड पर रहते हैं और जो रोड पर नहीं रहते, सबका वक्त रोड पर ही गुजरता है | रोड पर सबसे किनारे दुकानें होती हैं, फिर ठेले खोमचे, कचरे के डब्बे, फिर अनेरिया बेल्ट होता है जिसमे गधे, कुत्ते,सूअर, गायें , भिखारी, पागल रहते हैं | उसके बाद चलने की जगह और फिर चलाने की जगह |तो मैं वाकिंग कर रहा था की अचानक मेरे बाएं से एक गाय जॉगिंग करते हुए गुजरी | मैं छलकट पैंतरे के साथ दायीं ओर खिसका की सन्न से एक कार निकल गई | सो उड़ते-उड़ते बचा | गायें और कारें, दोनों उड़ा देती हैं; ये अलग बात है की आदमी मर जाता है |आज मेरा उड़ना तय था | भाग्यशाली था, बच गया | आप खुश होते होंगे भाग्यशाली होने पर, पर मैं खुश नहीं होता | कुढ़ता हूँ..."साला, रोजमर्रा के काम में भी भाग्य का सहारा |" कुढ़ते-कुढ़ते घर पहुंचा | अख़बार उठाया तो मिस्टर केविन से भेंट हो गयी | कु...